मंगल का सिंह में गोचर: इन 3 राशि के लोगों का चमकेगा भाग्य, बिजनेस में तरक्की के बनेंगे योग
मंगल का सिंह में गोचर: इन 3 राशि के लोगों का चमकेगा भाग्य, बिजनेस में तरक्की के बनेंगे योग
Mangal Gochar 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, 12 नवंबर 2026 को रात 8 बजकर 46 मिनट पर मंगल सिंह में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सिंह राशि को मंगल का मित्र राशि माना जाता है। ऐसे में मंगल का यह गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अग्नि तत्व के ग्रह मंगल का अग्नि तत्व की राशि सिंह में प्रवेश कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है। इस दौरान कुछ राशि के जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जबकि कुछ के लिए तरक्की और सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं। खासतौर पर कुछ राशियों को आर्थिक लाभ मिलने के साथ करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा अटके कार्यों को मनचाहे तरीके से पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं और अब वह आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि हो सकती है। करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। इस दौरान भाग्य का साथ मिलने से आपको आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। आय में इजाफा होने के योग हैं। इस समय आपका करियर पहले से कई गुना चमकता हुआ नजर आएगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। अब मंगल आपके तीसरे भाव में गोचर करेंगे। अपनी मेहनत और समझदारी से लिए गए फैसलों के दम पर आप बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, यह गोचर आपके लक्ष्य को हासिल करने में मदद कर सकता है। भूमि या वाहन खरीदने का सपना पूरा होने की संभावना बन सकती है। इस दौरान प्रेम विवाह की बात पक्की हो सकती है। नौकरी और व्यापार से जुड़े मामलों में भी आपको नए अवसर मिल सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर विशेष महत्व रखता है, क्योंकि मंगल आपकी राशि के पहले भाव यानी लग्न भाव में प्रवेश करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। अगर किसी यात्रा पर जाना था, तो वह सफल होती नजर आएगी। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। वहीं, पहले से नौकरी कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी नए काम की शुरुआत करने के अवसर बन सकते हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ