Khulasa Online
TM Jewellers
Shilpi
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!

मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 23 फरवरी से इन 4 राशियों में बनेगा धन योग

rk
3 months ago
मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 23 फरवरी से इन 4 राशियों में बनेगा धन योग

मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 23 फरवरी से इन 4 राशियों में बनेगा धन योग

23 फरवरी को ग्रहों के सेनापति मंगल का कुंभ राशि में गोचर होने वाला है. इस राशि में पहले से राहु, बुध, सूर्य और शुक्र चतुर्ग्रही योग बना रहे हैं. ऐसे में शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में मंगल का गोचर बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल व्यक्ति को शक्तिशाली और साहसी बनाता है. कुंडली में मंगल की स्थिति सही है तो इंसान के मुश्किल काम भी आसानी से बनने लगते हैं. आइए जानते हैं कि यह गोचर सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा.


मेष राशि 
मंगल आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे है. यह आय और इच्छाओं की पूर्ति का भाव होता है. मंगल के इस स्थान पर बैठने से आपको माता-पिता से आर्थिक सहायता मिलेगी. आपके जो कार्य लंबे समय से अटके थे, उनमें गति आएगी. व्यापारी वर्ग को विशेष लाभ मिलेंगे. साहस बढ़ेगी और न्यायिक मोर्चे पर लाभ मिलेगा.

वृष राशि 
मंगल आपके दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं. यह स्थान हमारे करियर और पिता से संबंध रखता है. आपको करियर में जबरदस्त सफलता मिल सकती है. अचल संपत्ति में इजाफा हो सकता है. संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा विवाद दूर होने वाला है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में राह मिलेगी. गृहस्थ जीवन बेहतरीन रहेगा. सेहत में सुधार होगा. 

वृश्चिक राशि 
मंगल आपके चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं. यह भाव भवन, भूमि, वाहन और माता से संबंध रखता है. ऐसे में मंगल गोचर के बाद आपको भूमि-भवन से संबंधित लाभ मिल सकते हैं. नए वाहन की खरीदारी संभव है. माता के सहयोग से जरूरी कार्य पूरे होंगे. इस दौरान आपके द्वारा किए गए प्रयोग विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं. कमाई के स्रोत एक से अधिक होने की संभावना है.

मकर राशि 
मंगल देव आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं. यह भाव धन और स्वभाव से संबंध रखता है. मंगल का यह गोचर आपको आर्थिक मोर्चे पर लाभान्वित करेगा. अन्न, धन की किसी प्रकार की कमी नहीं रहेगी. ससुराल पक्ष से लाभ के योग बनेंगे.  धार्मिक मामलों में सक्रियता बढ़ेगी. घर में कोई शुभ कार्य या धार्मिक अनुष्ठान संभव है. आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और आपके द्वारा लिए गए बड़े निर्णय कारगर सिद्ध होंगे.

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: