Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

थानाधिकारी का दावा कस्टडी से भागा आरोपी पकड़ा, लेकिन हकीकत आरोपी पकड से दूर, बदनामी के डर से पुलिस ने कहा पकड़ लिया

rk
1 month ago
थानाधिकारी का दावा कस्टडी से भागा आरोपी पकड़ा, लेकिन हकीकत आरोपी पकड से दूर, बदनामी के डर से पुलिस ने कहा पकड़ लिया
थानाधिकारी का दावा कस्टडी से भागा आरोपी पकड़ा, लेकिन हकीकत आरोपी पकड से दूर, बदनामी के डर से पुलिस ने कहा पकड़ लिया
 
बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मारपीट का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार बीती रात मारपीट के मामले में आजाद उर्फ कलवा को हिरासत में लिया गया था। सुबह उसका मेडिकल मुआयना करवाने के लिए पुलिसकर्मी उसे थाने के बाहर खड़ी गाड़ी में बिठाकर अस्पताल ले जा रहे थे।
 
इसी दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस कुछ समझ पाती, उससे पहले ही वह गलियों के रास्ते ओझल हो गया। घटना के बाद शहर के सभी पुलिस थानों को अलर्ट कर दिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस उसकी संभावित लोकेशन पर दबिश दे रही है, वहीं उसके घर पर भी पुलिस पहुंची है। अब आरोपी के खिलाफ मारपीट के साथ-साथ पुलिस हिरासत से फरार होने का अलग मामला भी दर्ज किया जाएगा।
 
आजाद उर्फ कलवा पुत्र कायम जाति सिंधी मुसलमान उम्र 21 साल निवासी चोखुटी फांटक हुसैनी मस्जिद के पीछे मेघवालो का मोहल्ला पुलिस थाना कोटगेट जिला बीकानेर हुलिया क्रीम रंग की टी-शर्ट, ब्लैक रंग की लोवर पहन रखी है, हाईंट पांच फुट, छह ईंट ,हल्की मुंह पर दाङी, रंग ब्लैक 
 
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि आरोपी कहीं दिखाई दे तो तुरंत कोटगेट थाना के मोबाइल नंबर 8963055555 या 0151-2226126 पर सूचना दें।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: