बीकानेर-नापासर रोड पर अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम
बीकानेर-नापासर रोड पर अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम
बीकानेर। बीकानेर-नापासर रोड पर पैदल घूमने निकले 45 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन कई दिन बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सागर विहार, रिडमलसर निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार संजय कुमार 3 अगस्त की रात करीब 8 बजे घर से खाना खाने के बाद बीकानेर-नापासर रोड पर पैदल घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें चोटें आईं और परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।
इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ती गई। 9 अगस्त की सुबह करीब 8:30 बजे उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतक के भाई सुभाषचंद्र बिश्नोई ने पुलिस को रिपोर्ट देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान नहीं हो सकी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ