सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, घायल, मामला दर्ज
सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, घायल, मामला दर्ज
बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, देवेंद्र बीठू पुत्र वासुदेव बीठू, निवासी पीथो का बास, गांव सींथल,हाल जोरावरपूरा नोखा ने बताया कि उसके पिता सड़क किनारे खड़े हुए थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो नंबर RJ 21 CC 8042 के चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से देवेंद्र के पिता घायल हो गए। घटना के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज कराया गया।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 125(a) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस हादसे के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ