बीकानेर: रात को खाना खाकर सोया युवक, सुबह नहीं उठा, अस्पताल में मृत घोषित
बीकानेर: रात को खाना खाकर सोया युवक, सुबह नहीं उठा, अस्पताल में मृत घोषित
बीकानेर। खाजूवाला थाना क्षेत्र में रात को खाना खाकर सोए एक युवक की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई सुखप्रीत सिंह ने रिपोर्ट दी कि 12 नवंबर की रात उसका भाई प्रगट सिंह खाना खाकर सो गया था। सुबह जब उसे उठाने का प्रयास किया गया तो वह नहीं उठा।
इसके बाद परिजन उसे अचेत अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल खाजूवाला थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया है। युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ