सोशल मीडिया पर वीडियो किया अपलोड़ और व्यक्ति हो गया लापता, पढ़ें खबर
खुलासा न्यूज,बीकानेर। सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड़ कर व्यक्ति के लापता हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर आरडी 399 के पास युवक की कार, कपड़े और अन्य निजी सामान मिले। व्यक्ति का सोशल मीडिया खंगाला गया तो उसमें एक वीडियो मिला जो कि घटना के कुछ समय पूर्व का है। जिसमें एक कुछ लोगों पर आरोप भी लगा रहा है साथ ही सुसाइड की धमकी दे रहा है ।
युवक ने लाइव के दौरान कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए और आत्महत्या करने की चेतावनी दी। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। ऐसे में पुलिस अब उसे इंदिरा गांधी नहर के पास ढूंढ रही है, जहां उसके कपड़े और कार बरामद हुए हैं वीडियो वायरल होने के कुछ समय बाद युवक का मोबाइल बंद हो गया और वह लापता हो गया। पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। नहर में सर्च अभियान चल रहा है और फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। फिलहाल टीमें जांच अभियान में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ