बीकानेर: दुकान जाने के लिए घर से निकला युवक लापता, भाई ने दर्ज करवाई गुमशुदगी
बीकानेर: दुकान जाने के लिए घर से निकला युवक लापता, भाई ने दर्ज करवाई गुमशुदगी
बीकानेर। शहर में घर से दुकान जाने के लिए निकले एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के भाई ने पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाकर उसे तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, करणी नगर निवासी मुन्नीराम सोनी ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने छोटे भाई रामकरण के साथ भादानी कटले में दुकान चलाते हैं। 21 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे रामकरण घर से दुकान के लिए निकला था। सुबह 11:40 बजे जब मुन्नीराम दुकान पहुंचा तो उसका भाई वहां नहीं मिला और दुकान खुली हुई थी। इसके बाद रामकरण के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था।
परिवादी के अनुसार, रामकरण बिना बताए कहीं चला गया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को सौंपी है।
लापता युवक के संबंध में जानकारी मिलने पर इन नंबरों पर संपर्क करें:
- 7568689853
- 8239999641
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ