Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर के इस क्षेत्र के व्यक्ति की मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

2 weeks ago
बीकानेर के इस क्षेत्र के व्यक्ति की मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

खुलासा न्यूज,बीकानेर। विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत में कथित धक्का मुक्की के बाद बुजुर्ग की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस प्रकरण में बीकानेर के नोखा के रहने वाले बुजुर्ग की मौत हो गयी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना गंगानगर के सूरतगढ़ से जुड़ी है।

 

जहां पर आज  पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए मंगलवार को बुलाई एक समझौता वार्ता उस समय दुखद घटना में बदल गई, जब कथित धक्का-मुक्की के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर सिटी थाना पुलिस ने दामाद सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार नोखा के रहने वाले सत्यनारायण ने रिपोर्ट देते हुए बताया है कि उनकी पुत्री का विवाह सूरतगढ़ निवासी राधाकिशन से हुआ था। आरोप है कि करीब दो माह पहले रेखा को उसके ससुराल पक्ष ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए मंगलवार को सत्यनारायण अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ राधाकिशन के घर पहुंचे। प्रारंभ में दोनों पक्षों के बीच शांतिपूर्ण बातचीत हुई, लेकिन कुछ देर बाद किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।


रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि विवाद बढऩे पर धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी दौरान राधाकिशन ने लक्ष्मण सोनी  को धक्का देकर गिरा दिया और मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गए। परिजन उन्हें तुरंत एपेक्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: