खेजड़ी के पेड़ से लटका मिला युवक, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर। जिले के जसरासर थाना क्षेत्र के उड़सर गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना 19 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान डूंगरराम के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई लेखराम ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई डूंगरराम मानसिक रूप से बीमार था। रिपोर्ट के अनुसार, डूंगरराम ने खेजड़ी के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ