शहर के इस इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
शहर के इस इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में रविवार को एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलने पर मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसायटी असहाय सेवा संस्थान की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
घटना के दौरान खिदमतगार खादिम सोसायटी असहाय सेवा संस्थान की ओर से हाजी जाकिर, हाजी नसीम, राजकुमार, शकील स्टार, नेता जुनैद खान, हाजी मलंग बाबा, आशु जी, अयूब चाचा, इमरान भाई और इरफान भाई ने सेवाएं दीं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ