बीकानेर: चलती ट्रेन से गिरा व्यक्ति! हुई मौत, नहीं हो पाई पहचान
बीकानेर: चलती ट्रेन से गिरा व्यक्ति! हुई मौत, नहीं हो पाई पहचान
बीकानेर। महाजन-अरजनसर रेलवे ट्रैक के बीच जम्मूतवी ट्रेन से गिरने के कारण एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही महाजन पुलिस और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत 108 एम्बुलेंस को मौके पर भेजा गया। 108 एम्बुलेंस के नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौत जम्मूतवी ट्रेन से गिरने के कारण हुई प्रतीत हो रही है। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ हो सकता है।
घटना के बाद महाजन पुलिस और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की। पुलिस को मृतक के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिसके चलते उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है और मामले की जांच जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ