बीकानेर: रात को सोए युवक की सुबह संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर: रात को सोए युवक की सुबह संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र स्थित तिलक नगर में एक 34 वर्षीय युवक का शव सोमवार सुबह घर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। जानकारी के अनुसार युवक रात को अपनी दिनचर्या पूरी करने के बाद सोने चला गया था। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे जब परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया तो वह मृत अवस्था में मिला।
घटना की सूचना मिलते ही जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की निगरानी में खिदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों ने शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। मृतक की पहचान विजय कुमार (34) पुत्र मदनलाल के रूप में हुई है। मौके पर जुनैद खान, रमज़ान चुनगर, राजकुमार खड़गावत, शोएब भाई सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ