बीकानेर: अचानक बिगड़ी तबीयत, पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत
बीकानेर: अचानक बिगड़ी तबीयत, पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत
बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान चक 300-900 आरडी, वार्ड नंबर 1 निवासी चड़त सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, इस संबंध में मृतक के बेटे करणजीत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता चड़त सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ