बीकानेर: अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले व्यक्ति की मौत
बीकानेर: अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले व्यक्ति की मौत
बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मृतक के रिश्तेदार सुखविन्द्र ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार उनके मामा परमजीत की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।
बताया गया कि अस्पताल पहुंचने के समय परमजीत बेहोशी की हालत में थे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली है तथा मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ