बीकानेर : तेज रफ्तार टैक्सी ने व्यक्ति को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुई मौत
बीकानेर : तेज रफ्तार टैक्सी ने व्यक्ति को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुई मौत
बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अज्ञात टैक्सी चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। परिवादी नितिन दंडवानी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता मनोहरलाल सिंधी को पूगल रोड पर एक अज्ञात टैक्सी चालक ने तेज रफ्तार में पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में मनोहरलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।पुलिस ने अज्ञात टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ