खुलासा न्यूज,बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आ जाने से युवक की मोत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र के देशनोक-पलाना रेलवे ट्रेक की है। जहां पर ट्रेन की चपेट में आ जाने से युवक की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विक्रम निवासी पलाना के रूप में हुई है। मृृतक के भाई शिनाख्त के बाद रिपेार्ट के आधार पर मर्ग दर्ज की गयी है। देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ