रामदेव जी मंदिर के पास ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
खुलासा न्यूज,बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आ जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र के नाल पुल के पास रामदेव जी मंदिर के पास 30 सितंबर की है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे शापतलाल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 30 सितंबर को उसके पिता पप्पुराम दोपहर को एचपी गैस गौदाम जाने का बोलकर निकले लेकिन शाम के समस ट्रेन की चपेट में आ गए। जिसके चलते वह गिर गए और घायल हो गए। जिन्हें पीबीएम ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ