खेत में काम करते समय जहरीले जानवर ने डसा, व्यक्ति की मौत
बीकानेर। लूणकरणसर क्षेत्र में खेत में काम करते समय जहरीले जानवर के डसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना 7 अक्टूबर को रोही शुभलाई की बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी रिपोर्ट में परिवादी पतराम जाट ने बताया कि अमराराम 7 अक्टूबर को खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान किसी जहरीले जानवर ने उसे डस लिया। इसके चलते उसकी मौत हो गई।
परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ