तेज रफ्तार कार की टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल, दोनों घुटनों और हाथ में फ्रैक्चर; जयपुर रेफर
तेज रफ्तार कार की टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल, दोनों घुटनों और हाथ में फ्रैक्चर; जयपुर रेफर
बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा 5 अगस्त की रात करीब 11:50 बजे हुआ। दुर्घटना में घायल व्यक्ति के दोनों घुटनों और हाथ में फ्रैक्चर हुआ, जबकि सिर और कंधों पर भी गंभीर चोटें आईं।
सिपाणी मोहल्ला, पुरानी लाइन गंगाशहर निवासी 56 वर्षीय गौतम सुराणा ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। परिवादी के अनुसार एक कार चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ समय के लिए बेहोश हो गया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया। दस्तावेजों के अनुसार घायल का एसएमएस अस्पताल, जयपुर में उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार हादसे में घायल के दोनों घुटनों और हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। इसके अलावा कंधों और सिर में भी चोटें आई हैं।
सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहायक उप निरीक्षक भूपेंद्र चंद्र सैनी मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अब अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के प्रयास कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ