बीकानेर: ससुराल में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में ससुराल आए एक व्यक्ति की फांसी लगाने से मौत होने का मामला सामने आया है। घटना 8 अक्टूबर की शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सतवीर सिंह शेखावत के रूप में हुई है। वह अपने ससुराल आया हुआ था, जहां 8 अक्टूबर की शाम उसने फांसी लगा ली।
इस संबंध में मृतक के रिश्तेदार राजेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि उन्हें घटना को लेकर किसी पर शक नहीं है। मृतक सीकर जिले की गोकुलपुरा तहसील का निवासी था। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ