Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: युवक के साथ की मारपीट, बीच-बचाव करने आई महिला की हड्डी टूटी, पढ़े खबर

rk
5 months ago
बीकानेर: युवक के साथ की मारपीट, बीच-बचाव करने आई महिला की हड्डी टूटी, पढ़े खबर

बीकानेर: युवक के साथ की मारपीट, बीच-बचाव करने आई महिला की हड्डी टूटी, पढ़े खबर

बीकानेर। शहर में रिश्तेदारों द्वारा मारपीट करने और बीच-बचाव करने आई महिला को गंभीर चोट पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में फतीपुरा का बास निवासी पुष्पादेवी ने सदर पुलिस थाने में कुलिश और मीनाक्षी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 17 जनवरी की रात करीब 10 बजे प्रार्थिया के घर पर हुई। प्रार्थिया ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने उसके बेटे के साथ मारपीट की। जब वह अपने बेटे को छुड़ाने के लिए बीच-बचाव करने गई, तो आरोपियों ने उसे लात मारकर गिरा दिया, जिससे उसकी हंसली (कॉलर बोन) की हड्डी टूट गई और उसे तेज दर्द होने लगा।

प्रार्थिया के अनुसार, इस दौरान उसका दोहिता और बेटी मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर ले गए। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके बेटे के साले और साले की पत्नी हैं। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: