बीकानेर: घर में घुसकर युवक से मारपीट, कान की बाली छीनने के प्रयास में फटा कान
बीकानेर: घर में घुसकर युवक से मारपीट, कान की बाली छीनने के प्रयास में फटा कान
बीकानेर। जिले के कालू थाना क्षेत्र में घर पर आकर मारपीट करने और कान फटने का मामला सामने आया है। घटना 13 नवंबर की दोपहर कुबिया गांव की है। इस संबंध में रामस्वरूप जाट ने राजूराम और नथूराम के खिलाफ कालू पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि दोनों आरोपी एकराय होकर उसके घर आए और उसके साथ थप्पड़-मुक्कों तथा लाठियों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके गले में पहनी मूर्ति निकाल ली।
परिवादी के अनुसार, आरोपियों ने उसके कान की बाली निकालने का भी प्रयास किया, जिससे उसका कान फट गया। शोर-शराबा और मारपीट होते देख परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे आरोपियों से छुड़वाया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ