खुलासा न्यूज,बीकानेर। अस्पताल में भर्ती महिला मरीज से अभद्रता और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई श्रीडूंगरगढ़ पुलिस टीम ने की है। इस सम्बंध में 7 मई को महिला से अस्पताल में छेड़छाड़ के बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए फरार चल रहे राजेन्द्र उर्फ सोनू निवासी आड़सर बास को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। बता दे कि इस माामले में पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ