Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

माली सैनी वैवाहिक समारोह समिति की 24 मोहल्ला कमेटियों की मीटिंग आयोजित, डोर-टू-डोर होगा सम्पर्क

rk
2 weeks ago
माली सैनी वैवाहिक समारोह समिति की 24 मोहल्ला कमेटियों की मीटिंग आयोजित, डोर-टू-डोर होगा सम्पर्क

माली सैनी वैवाहिक समारोह समिति की 24 मोहल्ला कमेटियों की मीटिंग आयोजित, डोर-टू-डोर होगा सम्पर्क

बीकानेर। माली सैनी वैवाहिक समारोह समिति द्वारा मोहल्ला कमेटियों की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि माली सैनी वैवाहिक समारोह समिति के अंतर्गत विगत एक वर्ष पूर्व बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में 24 मोहल्ला कमेटियों का गठन किया गया था। इन कमेटियों के साथ आयोजित बैठक में नई योजनाओं पर मंथन किया गया। पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मोहल्ला इकाई कमेटी के क्षेत्र में रहने वाले सामाजिक बंधुओं से डोर-टू-डोर सम्पर्क किया जाए। माली-सैनी समाज के बंधुओं से सम्पर्क करके उनसे रोजगार, चिकित्सा एवं आर्थिक रूप से यदि कोई परेशानी है तो उस चर्चा कर समाधान का प्रयास किया जाए। समाज के बंधुओं को यदि कोई विभागीय संबंधी परेशानी हो रही हो तो उस पर भी ध्यान दिया जाएगा। अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि विशेष रूप से वैवाहिक योग्य युवक-युवतियों के डाटा भी एकत्र किए जाएंगे और विद्यार्थियों की शिक्षा जानकारी व सुविधाओं के बारे में भी योजना बनाई जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक मोहल्ला कमेटी के द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। मोहल्ला कमेटी में बैठक में हुकमचंद कच्छावा, प्रेम कुमार गहलोत, मुरली गहलोत, मुरली पंवार, राकेश गहलोत, संदीप भाटी, सूरज तंवर, मनोज भाटी, संजय सांखला, किशन गहलोत, भुवनेश तंवर, मनोज गहलोत, मोहित भाटी, ललित तंवर, गौरीशंकर भाटी, मनोज कच्छावा, रजत गहलोत आदि उपस्थित रहे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: