Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
केशव
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर में बड़ा हादसा: डिग्गी में डूबने से एक ही परिवार के चार की मौत, गांव में पसरा मातम

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
6 hours ago
बीकानेर में बड़ा हादसा: डिग्गी में डूबने से एक ही परिवार के चार की मौत, गांव में पसरा मातम

बीकानेर में बड़ा हादसा: डिग्गी में डूबने से एक ही परिवार के चार की मौत, गांव में पसरा मातम

छतरगढ़ के 04 एडब्ल्यूएम की घटना, मृतकों में तीन  और एक 13 वर्षीय बालिका शामिल; एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

छतरगढ़। बीकानेर जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां डिग्गी में डूबने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में एक लड़की और तीन लड़के शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही छतरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा 04 एडब्ल्यूएम क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि रमेश और कालू दो भाई हैं और मृतक उनके परिवार की संतानें थीं। डिग्गी में डूबने से चारों की जान चली गई।

एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, डिग्गी में एक बच्चा डूबने लगा तो उसे बचाने के प्रयास में अन्य बच्चे भी पानी में उतर गए। देखते ही देखते चारों डूब गए और उनकी मौत हो गई।

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 21 वर्षीय मुकेश, 18 वर्षीय निर्मल, मनोज और 13 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

फिलहाल छतरगढ़ पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: