राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से बस में मची चीख-पुकार, 3 की मौत
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से बस में मची चीख-पुकार, 3 की मौत
जयपुर। राजस्थान में जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे 48 पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बगरू पुलिया से उतरते समय बस स्टैंड के पास एक ट्रेलर ने श्रद्धालुओं से भरी बस को टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। घायलों में सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही बगरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को बगरू उपजिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में सात लोगों को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर कर दिया। सात गंभीर घायलों का एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में उपचार जारी है। डॉ. राजेंद्र मांडिया के निर्देशन में मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र के नासिक जिले के रहने वाले है। खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद श्रद्धालु बस से सांवरिया सेठ मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान बगरू में ट्रेलर और बस में भिड़ंत हो गई। हादसे के वक्त बस में 28 श्रद्धालु सवार थे। जिनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ