बड़ा सडक़ हादसा:कार सडक़ किनारे खड़े डंपर में जाकर घुसी, तीन महिलाएं सहित करीब चार जनों की दर्दनाक मौत
बड़ा सडक़ हादसा:कार सडक़ किनारे खड़े डंपर में जाकर घुसी, तीन महिलाएं सहित करीब चार जनों की दर्दनाक मौत
लूणकरणसर। कस्बे के विश्वकर्मा मार्केट क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक कार सडक़ किनारे खड़े डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीन महिलाएं चार लोगों की मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन महिलाएं सहित चार लोगों की मौत हो गई। हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के कार में तीन महिलाएं व एक पुरुष सवार थे, जिसमें पुरुष कार को ड्राईव कर रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घायलों की पहचान और हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ