Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत, आधे किराए में सफर, 13 डिपो से आएंगी 70 बसें

Bansal sadi
6 hours ago
रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत, आधे किराए में सफर, 13 डिपो से आएंगी 70 बसें

रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत, आधे किराए में सफर, 13 डिपो से आएंगी 70 बसें

बीकानेर। रामदेवरा मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 12 से 22 सितंबर तक आयोजित होने वाले मेले के दौरान यात्रियों को 50 प्रतिशत किराए में छूट के साथ रोडवेज बसों की सुविधा मिलेगी। यात्रीभार बढ़ने की स्थिति में विभिन्न मार्गों पर अतिरिक्त बसें भी संचालित की जाएंगी।

मेले के लिए बीकानेर, नागौर, सिरोही, हनुमानगढ़, अनूपगढ़, पाली, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, श्रीमाधोपुर, ब्यावर, सरदारशहर और फलौदी सहित 13 डिपो से करीब 70 बसें जुटाई जाएंगी। इसके अलावा फलौदी और नागौर डिपो अपने स्तर पर भी अतिरिक्त बसों का संचालन करेंगे।

फलौदी डिपो के प्रबंधक यातायात अंकित शर्मा के अनुसार रामदेवरा मेला ग्राउंड में यात्रियों की सुविधा और बसों के संचालन की निगरानी के लिए रोडवेज की ओर से टेंट लगाया जाएगा। इसी तरह बीकानेर बस स्टैंड पर भी यात्रियों की सहायता के लिए टेंट की व्यवस्था की जाएगी। दोनों स्थानों पर 10-10 रोडवेज कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो यात्रियों को बसों के रूट और संचालन संबंधी जानकारी देने के साथ व्यवस्था संभालेंगे।

मेले के दौरान रामदेवरा से बीकानेर और जुंजाला के लिए 24 घंटे बस सेवा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा यात्रीभार के अनुसार अन्य प्रमुख मार्गों पर भी अतिरिक्त बसें और फेरे बढ़ाए जाएंगे। रोडवेज प्रशासन ने साफ किया है कि मेले के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने पर उपलब्ध संसाधनों के अनुसार बसों का संचालन बढ़ाया जा सकता है, ताकि श्रद्धालुओं को मेले में पहुंचने और वापस लौटने में परेशानी न हो।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: