बीकानेर: शहर के इस स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी रेड, 3 पुरुष और 8 महिलाए हिरासत में
बीकानेर: शहर के इस स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी रेड, 3 पुरुष और 8 महिलाए हिरासत में
बीकानेर। शहर में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में मॉडर्न मार्केट स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दबिश दी। पुलिस की इस रेड के दौरान मौके से 3 पुरुष और 8 महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
सूत्रों के अनुसार पुलिस को इलाइट थाई स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद टीमों का गठन कर अचानक दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस की अलग-अलग टीमें शहर के अन्य स्पा सेंटर्स पर भी लगातार नजर बनाए हुए हैं और आवश्यकता पड़ने पर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं यहां अवैध गतिविधियां तो संचालित नहीं हो रही थीं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ