Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पुलिस की बड़ी कार्यवाही: दो युवकों को अवैध देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित दबोचा

Bansal
1 month ago
पुलिस की बड़ी कार्यवाही: दो युवकों को अवैध देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित दबोचा


पुलिस की बड़ी कार्यवाही: दो युवकों को अवैध देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित दबोचा
बीकानेर।  बीकानेर में अवैध हथियारों एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नापासर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ तथा वृत्ताधिकारी हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी कविता पुनिया के नेतृत्व में की गई।
थानाधिकारी कविता पुनिया ने बताया कि बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर शेरेरा रोड स्थित आरसीपी के पास दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर जेठाराम के कब्जे से एक बिना नंबर का सिंगल ट्रिगर देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस (केएफ-67) बरामद हुआ। पुलिस ने बिना लाइसेंस अवैध हथियार रखने के आरोप में जेठाराम (27) पुत्र वीरबलराम जाट एवं रमेश (20) पुत्र लालचंद जाट, निवासी शेरेरा, थाना नापासर को गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: