पुलिस की बड़ी कार्यवाही, शहर के इस इलाके में तीन संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा, अनैतिक कार्य करने का आरोप
पुलिस की बड़ी कार्यवाही, शहर के इस इलाके में तीन संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा, अनैतिक कार्य करने का आरोप
बीकानेर। शहर के व्यास कॉलोनी पुलिस ने रविवार दोपहर को सुदुर्शन नगर में स्थित एक मकान पर दबिश देकर तीन महिलाओं व मकान मालिक को पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले लंबे समय से सुर्दुशन नगर के नागरिकों ने पुलिस को शिकायत कर रहे थे। कुछ महिलाएं इलाके में अनैतिक कार्य करने के लिए आती जाती रहती है। जो एक मकान में आती है जहां युवक भी आते रहते है। लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नहीं की। आज मौहल्लेवासियों ने आक्रोश दिखाया तब व्यास कॉलोनी पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो तीन संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा। लेकिन महिलाओं को मौके पर ही छोड़ दिया। जबकि मकान मालिक को भी पकड़ा है और उसको थाने लेकर आये।
इनका कहना है:
शिकायत मिली थी कि सुर्दुशन नगर में एक मकान में कुछ महिलाएं संदिग्ध है इस पर पुलिस ने कार्यवाही की वहां पर तीन महिलाएं मिली लेकिन कुछ ऐसा लगा नहीं कि कुछ अनैतिक कार्य होते है। इसलिए महिलाओं को मौके पर से ही छोड़ दिया और मकान मालिक को पूछताछ के लिए थाने लेकर आये है।
जेएनवीसी थानाधिकारी
देवेन्द्र
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ