पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक क्विंटल से अधिक डोडा पोस्त बरामद, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक क्विंटल से अधिक डोडा पोस्त बरामद, आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर। जिले की नाल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 क्विंटल 4 किलो 380 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही केम्पर गाड़ी भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजूदास, निवासी श्रीरामसर छोटा रानीसर बास, गंगाशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त केम्पर वाहन को भी जब्त कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत की गई। पुलिस टीम ने क्षेत्र में निगरानी के दौरान कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई रेंज आईजी ओमप्रकाश और बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई। वहीं एएसपी चक्रवर्ती सिंह और सीओ प्रहलादराय के सुपरविजन में नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस अब बरामद डोडा पोस्त के स्रोत और इसके परिवहन से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ