पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी के साथ युवक गिरफ्तार
बीकानेर। बीकानेर में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीछवाल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 4.65 ग्राम अवैध एमडी (MD) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर की रात को बीछवाल पुलिस टीम ने नहर पुलिया के पास कार्रवाई की। इस दौरान एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के पास से 4.65 ग्राम अवैध एमडी बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी की पहचान आमीर के रूप में की है। उसके कब्जे से नशीला पदार्थ जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ