बीकानेर में पुलिस का बड़ा एक्शन, करीब 70 लोग दबोचे
ADSP सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कार्रवाई, 5 मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट बाइक जब्त
बीकानेर। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बीकानेर पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। SP मृदुल कच्छावा के निर्देशन में ADSP सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए करीब 70 लोगों को गिरफ्तार एवं डिटेन किया।
पुलिस की इस कार्रवाई में शांतिभंग, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, NDPS सहित विभिन्न मामलों में कार्रवाई की गई। वहीं एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को भी डिटेन किया गया।
कार्रवाई के दौरान तेज आवाज करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर लगी 5 बुलेट मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया। पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में निगरानी और चेकिंग अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की।
इस अभियान में CO सिटी अनुज डाल, थानाधिकारी सुरजीत श्योराण सहित पुलिस की विभिन्न टीमें मौजूद रहीं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ