Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध हथियारों व नशे सहित पांच युवकों को पकड़ा, पिस्तौल, कारतूस, चिट्टा किया बरामद

Bansal sadi
2 weeks ago
पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध हथियारों व नशे सहित पांच युवकों को पकड़ा, पिस्तौल, कारतूस, चिट्टा किया बरामद


पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध हथियारों व नशे सहित पांच युवकों को पकड़ा, पिस्तौल, कारतूस, चिट्टा किया बरामद
 बीकानेर। बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत खाजूवाला पुलिस ने अवैध हथियारों और नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध देशी पिस्तौल, कारतूस, चिट्टा और तलवार बरामद की है। कार्रवाई के दौरान तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।खाजूवाला सीओ विजयपाल यादव के सुपरविजन तथा सीआई अशोक बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आनंदगढ़ हाल तावनियां कॉलोनी निवासी पवन पूनियां को तलवार व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।इसी क्रम में 2 कालूवाला निवासी अजयपाल सियाग के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए गए। वहीं 2 कालूवाला निवासी वीरेंद्र सिंह को चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2.76 ग्राम अवैध चिट्टे के साथ खाजूवाला के वार्ड नंबर 10 निवासी मोहब्बत अली तथा वार्ड नंबर 3 निवासी रवि लुहार को भी गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार तीनों प्रकरणों में कुल तीन मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। आरोपियों से पूछताछ कर अवैध हथियारों और नशे से जुड़े नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर कोहर सिंह, एएसआई मोनुसिंह, कांस्टेबल प्रदीप, बजरंग यादव, विक्रम पाल, लेखराम, प्रेम कुमार, हीराराम तथा चालक प्रेमचंद शामिल रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: