पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को कैश वैन लूट प्रकरण में दबोचा
पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को कैश वैन लूट प्रकरण में दबोचा
बीकानेर। बीकानेर के पांचू थाना इलाके में कुछ बदमाशों ने एक एटीएम कैश वैन को लूटकर ले गये। जिसमें करीब 51 लाख रुपये थे। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बदमाशों को लगातार पकड़ रही है। इसी दौरान पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में आरोपी मनीष पुत्र जीवाराम कुंहार (23), निवासी देऊ थाना पांचौड़ी, जिला नागौर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त बोलेरो कैम्पर गाड़ी भी बरामद की गई है।
5 अगस्त 2026 को सीएमएस इन्फो सिस्टम कंपनी की कैश वैन नोखा से सारुंडा एटीएम में कैश डालने जा रही थी। सारुंडा रोड पर 2-3 बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने कैम्पर गाड़ी से वैन को ओवरटेक कर ड्राइवर के सिर पर पिस्टल तान दी और 51 लाख रुपये से भरा कैश बॉक्स लूटकर फरार हो गए थे। इस पर थाना पांचू में मामला दर्ज हुआ था।
अंदर का ही निकला मास्टरमाइंड
जांच में खुलासा हुआ कि लूट का मास्टरमाइंड कंपनी का ही कर्मचारी विक्रमसिंह कस्टोडियन था। उसने अपने साथी श्यामसुंदर व अन्य के साथ मिलकर साजिश रची थी। प्लान के तहत विक्रमसिंह जानबूझकर वैन को नोखा के एटीएम में कैश लोड करने की बजाय सारुंडा की तरफ ले गया और रास्ते में साथियों ने नकली लूट को अंजाम दिया।
पुलिस इस मामले में विक्रमसिंह सहित तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर 46 लाख रुपये बरामद कर चुकी है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा की टीम में एएसपी बनवारीलाल मीणा और डीएसपी जरनेल सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। टीम में डीएसटी जोधपुर ग्रामीण के श्रवणकुमार सहित पांचू थाने के कई जवान शामिल रहे
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ