Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पुलिस की बड़ी कार्यवाही:हत्या के प्रयास मामले में ₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

rk
3 weeks ago
पुलिस की बड़ी कार्यवाही:हत्या के प्रयास मामले में ₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्यवाही:हत्या के प्रयास मामले में ₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर/गजनेर। गजनेर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के चर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच हजार रुपये के इनामी और फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।  पुलिस के अनुसार 10 फरवरी 2026 को तिलक नगर निवासी रतिराम पुत्र कालूराम जाट ने गजनेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवादी ने आरोप लगाया था कि बाला भाट, विष्णु बांगुड़ा, संतोष बिश्नोई, श्रवण कुकणा सहित अन्य आरोपियों ने दो क्रेटा कारों से उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी का पीछा किया और वाहन में सवार लोगों की हत्या की नीयत से टक्कर मारी। शिकायत के आधार पर गजनेर थाने में मुकदमा संख्या 22/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारी लाल मीणा के निर्देशन में थानाधिकारी के सुपरविजन में विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस पहले ही इस मामले में संतोष बिश्नोई, श्रवण कुकणा, विष्णु बांगुड़ा और देवानंद उर्फ बाला भाट को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा चुकी है। घटना में प्रयुक्त दोनों क्रेटा कारों और गेटवे वाहन को भी जब्त किया जा चुका है।

इसी क्रम में पुलिस ने फरार एवं पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी राजवीर पारीक पुत्र जगदीश पारीक, निवासी मुरलीधर व्यास कॉलोनी, बीकानेर (हाल निवासी आर.के. पुरम एन्क्लेव, जयपुर रोड, बीकानेर) को रविवार को रंगोली एन्क्लेव क्षेत्र से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अलग-अलग स्थानों पर छिपता फिर रहा था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक ओमप्रकाश सुथार, कांस्टेबल परमेश कुमार, अमित कुमार और संदीप कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: