Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध डोडा छिलका बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Bansal
7 hours ago
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध डोडा छिलका बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध डोडा छिलका बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नापासर। बीकानेर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नापासर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 किलो 630 ग्राम डोडा छिलका बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को पकड़ा और मादक पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार जब्त की है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह और गंगाशहर सीओ प्रहलाद राय के निर्देशन तथा नापासर थानाधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, नोरंगदेसर की रोही में भारतमाला रोड पर जोधपुर की तरफ से नोरंगदेसर की ओर उतरने वाली सर्विस सड़क पर कार्रवाई की गई। इस दौरान रमेश कुमार जाट और शिवदयाल जाट, दोनों निवासी खेड़ापा, ओसियां को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 50 किलो 630 ग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली।

कार्रवाई में कांस्टेबल सुरेंद्र बाना और गोरखाराम की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम में एएसआई जगदीश कुमार, कांस्टेबल सीताराम गोगराज, पंकज कृष्ण सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े पहलुओं की जांच जारी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: