Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair
Aniversary

शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश, कक्षा 9वीं से 12वीं तक की 4 पुस्तकों को पढ़ने और पढ़ाने पर लगाया बैन

rk
2 weeks ago
शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश, कक्षा 9वीं से 12वीं तक की 4 पुस्तकों को पढ़ने और पढ़ाने पर लगाया बैन

शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश, कक्षा 9वीं से 12वीं तक की 4 पुस्तकों को पढ़ने और पढ़ाने पर लगाया बैन

जयपुर। राजस्थान शिक्षा विभाग ने बड़ा निर्णय लेते हुए कक्षा 9वीं से 12वीं तक की चार इतिहास से जुड़ी पुस्तकों को पाठ्यक्रम से हटाकर उनके अध्ययन और अध्यापन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश Sitaram Jat के निर्देश पर जारी किया गया है।

शिक्षा विभाग के अनुसार इन पुस्तकों को “विलोपित” श्रेणी में डाल दिया गया है, यानी अब इन्हें किसी भी स्कूल में पढ़ाया नहीं जाएगा। यह फैसला माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर और प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निर्देशों के आधार पर लिया गया है।

कौन-कौन सी पुस्तकें हटाई गईं

  • कक्षा 9: राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन एवं शौर्य परम्परा

  • कक्षा 10: राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति

  • कक्षा 11: आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत (भाग-1)

  • कक्षा 12: आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत (भाग-2)

इन पुस्तकों में स्वतंत्रता आंदोलन और आजादी के बाद के भारत व राजस्थान के इतिहास से जुड़ी सामग्री शामिल थी।

छात्रों पर असर

शैक्षणिक सत्र 2026-27 शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, ऐसे में जिन छात्रों ने इन पुस्तकों से पढ़ाई शुरू कर दी थी, वे अब असमंजस की स्थिति में हैं। फिलहाल इनकी जगह नई पुस्तकें तय नहीं की गई हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।

निर्देश सख्त

शिक्षा विभाग के निदेशक सीताराम जाट ने इसे लेकर एक आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इतिहास की किताबों पर पहले ही आपत्ति जता चुके हैं। वह कई बार राजस्थान में पढ़ाए जा रहे इतिहास की किताबों की आलोचना कर चुके हैं। जिसमें पुराने इतिहास खास कर मुगलों की बातें और आजादी के बाद बताई गई इतिहास को लेकर आपत्ति जताई थी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: