Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

भारत-पाक सीमा पर पुलिस-BSF की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की हेरोइन बरामद

Bansal
6 hours ago
भारत-पाक सीमा पर पुलिस-BSF की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की हेरोइन बरामद

भारत-पाक सीमा पर पुलिस-BSF की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की हेरोइन बरामद

श्रीगंगानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे श्रीगंगानगर जिले में पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 30 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद की है। रावला थाना क्षेत्र के 14 केएनडी गांव में एक खेत से 11 पैकेट में 5 किलो 615 ग्राम हेरोइन और अलग पैकेट में 508 ग्राम अफीम मिली है। प्रारंभिक जांच में मादक पदार्थ की खेप पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए गिराए जाने की आशंका जताई जा रही है।

संतराम के खेत में मिला संदिग्ध पैकेट
बीएसएफ से मिली सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने 12 सितंबर की रात भारत-पाक सीमा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बीएसएफ बीकानेर रेंज की टीम के निर्देशन में चलाए गए अभियान में CID, BSF और पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।

तलाशी के दौरान रावला थाना क्षेत्र के 14 केएनडी गांव निवासी संतराम बिश्नोई के खेत में एक बड़ा संदिग्ध पैकेट मिला। पैकेट खोलने पर उसमें 11 छोटे पैकेट मिले, जिनमें कुल 5 किलो 615 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा अलग पैकेट से 508 ग्राम अफीम भी मिली। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए खेप गिराने की आशंका
प्रारंभिक जांच में सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि मादक पदार्थों की यह खेप पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में गिराई गई थी। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ड्रोन ने खेप को कब और किस स्थान पर गिराया था।

इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि मादक पदार्थों की खेप को लेने के लिए कौन आने वाला था और इसके पीछे किस नेटवर्क की भूमिका है।

डिलीवरी लेने वालों की तलाश में सर्च अभियान तेज
बरामदगी के बाद पुलिस और बीएसएफ ने सीमा क्षेत्र में सर्च अभियान और तेज कर दिया है। संयुक्त टीमें आसपास के इलाकों और संभावित ठिकानों पर तलाशी ले रही हैं। कंसाइनमेंट की डिलीवरी लेने आने वाले संदिग्ध लोगों की भी तलाश की जा रही है।

सर्च ऑपरेशन में स्थानीय ग्रामीणों का भी सहयोग लिया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाकर मामले से जुड़े अन्य लोगों और मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं। मामले में जांच जारी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: