निगम चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, भाजपा की और से यह पार्षद कल करेंगे महापौर के लिए नामांकन
खुलासा न्यूज, बीकानेर। निकाय चुनावों के परिणामों में भाजपा को बुरी तरीके से हार मिली लेकिन इसके बावजूद भी भाजपा लगातार अलर्ट मोड़ पर है। महापौर के पद के लिए कल नामांकन का अंतिम दिन है। कांग्रेस के लिए फिलहाल कोई नाम सामने नहीं आया है।
वहीं भाजपा की तरफ से भी ऑफिशियल रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आयी है लेकिन भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद कल नामांकन कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार भाजपा के तेजतर्रार नेता और वार्ड 8 के नवनिर्वाचित पार्षद डॉ. भगवान सिहं मेड़तिया कल नामांकन करेंगे। मेड़तिया के लिए वकील ने आज नामांकन पत्र लिया है ।
ऐसे में कल मेड़तिया की तरफ से नामांकन किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि कई कांग्रेसी और निर्दलीय पार्षद लगातार उनके संपर्क में है और भाजपा बोर्ड बना लेगी। बता दे कि 16 सितंबर की दोपहर को 3 बजे तक महापौर प्रत्याशी के नामांकन की अंतिम तिथि है। कांग्रेस 42 सीट लेकर बहुमत से अधिक सीटें प्राप्त कर चुकी है। मेड़तिया के नामांकन की सुगबुगाहट के बीच चर्चा शुरू हो गयी है कि क्या भाजपा सेंधमारी कर अपना बोर्ड बना पाएगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ