राजधानी से बड़ी खबर: रिहायशी अपार्टमेंट में आग, 80 लोग फसे, पढ़ें खबर
खुलासा न्यूज,नेटवर्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर रिहायशी अपार्टमेंट में अचानक आग लग गयी। छह मंजिा बिल्डिंग में अचानक आग लगने से बिल्डिंग में हड़कंप की स्थिति बन गयी 6 मंजिला बिल्डिंग में 80 लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग से पार्किंग में खड़ी 12 बाइक और 3 कार जल गई।
फायर ब्रिगेड टीम ने 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई भी झुलसा या चोटिल नहीं हुआ है।
घटना कालवाड़ थाना क्षेत्र के मंगलम सिटी की रविवार दोपहर की है। हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ। आग की लपटों ने पार्किंग में खड़े वाहनों को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पार्किंग में खड़े दर्जनभर वाहन जलने लगे।अपार्टमेंट में धुआं भरने से बिल्डिंग में मौजूद 80 लोग अंदर ही फंस गए। बिल्डिंग से लपटें उठती देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर कालवाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से फ्लैट्स में फंसे 80 लोगों को बाहर निकाला।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ