प्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, इन निकायों में मेयर, चेयरमेन के चुनाव स्थगित
खुलासा न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में आज 309 निकायों में परिणामों का एलान किया गया है। जिसके बाद भाजपा-कांग्रेस लगातार अपने निकाय प्रमुख बनाने को लेकर तैयारियों जुट गए है। इसी बीच प्रदेश की सियासत से बँड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर चार निकायों में मेयर, सभापति के लिए चुनावों को स्थगित कर दिया गया है। जयपुर, जोधपुर व कोटा नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर और सुकेत नगरपालिका के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर दिया है।
राज्य निर्वाचन आयोग अब नए सिरे से चुनाव कार्यक्रम की घोषणाा करेगा। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी बयान के मुताबिक मतगणना के दौरान नगर निगम जोधपुर, नगर निगम कोटा, नगर निगम जयपुर और नगरपालिका सुकेत के कुछ बूथों के रिजल्ट ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण जारी नहीं हो पाए हैं। ऐसे में इन नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम पूरी तरह से घोषित नहीं हो पाए हैं। आयोग के मुताबिक परिणाम घोषित नहीं होने की स्थिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव निर्धारित तिथियों पर कराया जाना संभव नहीं है। इसलिए आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम जोधपुर, नगर निगम कोटा, नगर निगम जयपुर और नगरपालिका सुकेत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित किए गए हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ