पीबीएम से बड़ी खबर: पीबीएम परिसर में युवक ने अपने ऊपर उड़ेला पेट्रोल
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के पीबीएम हॉस्पीटल इन दिनों अव्यवस्थाओं को लेकर सुर्खियों में है। इसी बीच पीबीएम परिसर में युवक द्वारा खुद पर पेट्रोल छिड़कने और आग लगाने का प्रयास किया गया। दरअसल युवक मृतक शारदा के लिए चल रहे धरने का हिस्सा था लेकिन तीन दिनों बाद भी मांगे नहीं मानने से परेशान युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। गनीमत रही कि समय रहते आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया अन्यथा युवक अपने आप को आग के हवाले कर देता। बता दे कि बीते दिनों पीबीएम में भर्ती शारदा की मौत हो गयी थी। जिसके बाद तीन दिनों से परिजनों और कांग्रेस नेता विभिन्न मांगो को लेकर धरने पर बैठे है लेकिन अब तक सहमति नहीं बन पायी है। हालांकि बताया जा रहा है कि शारदा के परिजनों को भी प्रशासन की टीम अपने साथ ले गयी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ