बीकानेर से बड़ी खबर: पारिवारिक विवाद व आपसी रंजिश के चलते जेठूते ने चाची को किया आग के हवाले, चाची को बीकानेर किया रेफर
बीकानेर से बड़ी खबर: पारिवारिक विवाद व आपसी रंजिश के चलते जेठूते ने चाची को किया आग के हवाले, चाची को बीकानेर किया रेफर
बीकानेर। गांव रीड़ी से एक महिला पर पेट्रोल छिडक़र आग लगा देने का सनसनीखेज मामला सामने आया और उपजिला अस्पताल से महिला को बीकानेर रेफर कर दिया गया है।झूलसी महिला 40 वर्षीय गुड्डीदेवी पत्नी शंकर वाल्मिकी मोमासर बास निवासी है और गत कई वर्षों से रीड़ी में ही रहती है। एसआई रतनलाल ने तहसीलदार श्रीवद्र्धन शर्मा की मौजूदगी में महिला का बयान दर्ज किया। रतनलाल ने बताया कि पीडि़ता का बेटा व पति घर से बाहर गए हुए थे। काकड़ा से उसके जेठ का लडक़ा मनीष वाल्मिकी रीड़ी पहुंचा और दोपहर 12 बजे घटना को अंजाम दिया। पारिवारिक विवाद व रंजीश के चलते जेठूते मनीष ने उसपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने से महिला बुरी तरह से झूलस गई है। परिवार के अन्य लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से गंभीर घायल अवस्था में उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ