Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

हवाई सेवा पर बड़ा असर: सप्ताह में तीन दिन की बजाय अब सिर्फ गुरुवार को चलेगी फ्लाइट, 30 नवंबर तक नया शेड्यूल लागू

Bansal
7 hours ago
हवाई सेवा पर बड़ा असर: सप्ताह में तीन दिन की बजाय अब सिर्फ गुरुवार को चलेगी फ्लाइट, 30 नवंबर तक नया शेड्यूल लागू

हवाई सेवा पर बड़ा असर: सप्ताह में तीन दिन की बजाय अब सिर्फ गुरुवार को चलेगी फ्लाइट, 30 नवंबर तक नया शेड्यूल लागू

बीकानेर। बीकानेर से दिल्ली के लिए वाया जयपुर संचालित होने वाली हवाई सेवा का शेड्यूल यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होने वाली इस फ्लाइट को फिलहाल केवल गुरुवार के दिन तक सीमित कर दिया गया है। नया शेड्यूल 30 नवंबर तक प्रभावी रहेगा।

जानकारी के अनुसार, पहले यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन संचालित होनी प्रस्तावित थी, लेकिन घोषित शेड्यूल के अनुसार इसका संचालन नहीं हो पाया। इसके बाद 27 अक्टूबर से 8 नवंबर तक उड़ान स्थगित रही। अब 30 नवंबर तक यह फ्लाइट सप्ताह में केवल एक दिन गुरुवार को ही संचालित होगी।

दूसरी ओर, बीकानेर के नाल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सुबह संचालित होने वाली सीधी फ्लाइट नियमित रूप से जारी है। स्टेशन मैनेजर प्रकाशचंद के अनुसार, तकनीकी कारणों के चलते वाया जयपुर होकर दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को फिलहाल सप्ताह में एक दिन संचालित किया जा रहा है। उम्मीद है कि दिसंबर से फ्लाइट तय शेड्यूल के अनुसार संचालित होने लगेगी। यह शेड्यूल 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा।

इस प्रकार रहेगा फ्लाइट का नया शेड्यूल

नए शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली से सुबह 8:25 बजे रवाना होने वाली सीधी फ्लाइट सुबह 9:50 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इसके बाद बीकानेर से सुबह 10:10 बजे उड़ान भरकर 11:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह सेवा सप्ताह के सातों दिन संचालित होगी।

वहीं, वाया जयपुर होकर दिल्ली जाने वाली फ्लाइट जयपुर से दोपहर 1:45 बजे उड़ान भरकर 3 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इसके बाद बीकानेर से शाम 3:25 बजे रवाना होकर 4:40 बजे जयपुर पहुंचेगी।

इस फ्लाइट का संचालन मूल रूप से सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को प्रस्तावित था, लेकिन फिलहाल 30 नवंबर तक इसे केवल गुरुवार के लिए सीमित कर दिया गया है। ऐसे में दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले फ्लाइट के निर्धारित शेड्यूल की जानकारी लेना जरूरी होगा।

t #RajasthanNews

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: