Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

डीएसटी की बड़ी कार्रवाई : 60 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी, चंडीगढ़ से गुजरात हो रही थी तस्करी, दो तस्कर गिरफ्तार

Bansal
shiv
shiv2
8 months ago
डीएसटी की बड़ी कार्रवाई : 60 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी, चंडीगढ़ से गुजरात हो रही थी तस्करी, दो तस्कर गिरफ्तार

डीएसटी की बड़ी कार्रवाई : 60 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी, चंडीगढ़ से गुजरात हो रही थी तस्करी, दो तस्कर गिरफ्तार

अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को चूरू में डीएसटी (जिला विशेष टीम) ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने 60 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की और दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

यह शराब एक ट्रेलर में चावल के कट्टों के नीचे छिपाकर चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही थी। डीएसटी प्रभारी जयप्रकाश झाझड़िया ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि हरियाणा से गुजरात भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है।

सूचना के आधार पर, टीम ने एनएच 52 पर रामसरा के पास नाकाबंदी की और संदिग्ध ट्रेलर को रोका। जांच के दौरान, ट्रेलर में ऊपर चावल के कट्टे भरे मिले, जिन्हें हटाने पर नीचे शराब के कार्टून छिपाए हुए पाए गए। पुलिस ने ट्रक से कुल 566 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है।

इस दौरान, ट्रेलर से आरोपी तस्कर सुमित शर्मा (निवासी बरोदा, हरियाणा) और गुरुप्रसाद (निवासी सोखला, जिला बाड़मेर) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब चंडीगढ़ से गुजरात के गांधीधाम ले जाई जा रही थी।

पुलिस अब शराब की सप्लाई चेन, तस्करी में शामिल अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: