Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर रेंज पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही एक ही साथ 790 जगहों पर दबिश देकर  66 अपराधियों को पकड़ा

Bansal
6 hours ago
बीकानेर रेंज पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही एक ही साथ 790 जगहों पर दबिश देकर  66 अपराधियों को पकड़ा


बीकानेर रेंज पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही एक ही साथ 790 जगहों पर दबिश देकर  66 अपराधियों को पकड़ा
बीकानेर।  नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बीकानेर रेंज पुलिस द्वारा  रेंज के चारों जिलों बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ एवं चूरू में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध एक दिवसीय विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की गई।श्रीमान् ओमप्रकाश, महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर के निर्देशन में रेंज के चारों जिलों में कुल 148 पुलिस टीमों का गठन कर 790 स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत कुल 64 प्रकरण दर्ज किए गए तथा 66 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त एन.डी.पी.एस. एक्ट के मामलों में फरार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की गई।
रेंज के जिलेवार कार्रवाई का विवरण :-
बीकानेर :- 125 स्थानों पर दबिश, 20 प्रकरण दर्ज, 21 आरोपी गिरफ्तार तथा 08 फरार वांछितों के संबंध में कार्रवाई।
श्रीगंगानगर :- 271 स्थानों पर दबिश, 17 प्रकरण दर्ज, 15 आरोपी गिरफ्तार तथा 11 फरार वांछितों के संबंध में कार्रवाई।
हनुमानगढ़ :- 233 स्थानों पर दबिश, 20 प्रकरण दर्ज, 22 आरोपी गिरफ्तार तथा 15 फरार वांछितों एवं 02 इनामी अपराधियों के संबंध में कार्रवाई।
चूरू :- 161 स्थानों पर दबिश, 07 प्रकरण दर्ज, 08 आरोपी गिरफ्तार तथा 03 फरार वांछितों के संबंध में कार्रवाई।
बीकानेर रेंज पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने, नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए भविष्य में भी निरंतर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बीकानेर रेंज पुलिस की आमजन से अपील
मादक पदार्थों की तस्करी अथवा अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी पुलिस को उपलब्ध करवाएं तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: