नशीले पदार्थो के मामले में बड़ी कार्रवाई, 15 हजार और 5 हजार के इनामी गिरफ्तार
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए इनामी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देशन में जामसर और नयाशहर पुलिस टीम ने की है। जामसर पुलिस ने चार सालों से फरार चल रहे दस हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रवि कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की है। वर्ष 2022 में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ जब्त किए था। पुलिस ने इसी प्रकरण में कार्रवाई करते हुए 15 हजार के इनामी संजय कुमार निवासी कुचौर अगुनी को गिरफ्तार किया है।
जिससे पुछताछ जारी है। इसी तरह नयाशहर पुलिस ने एनडीपीएस के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुरजीत कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की है। वर्ष 2023 में पुलिस अीम ने कार्रवाई करते हुए 84 किलो अवैध डोडा जब्त किया था। जिस पर पुलिस टीम ने इस मामले में जांच करते हुए आज पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुर्णाराम को गिरफ्तार किया है। जिससे पुछताछ जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ